ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगालक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण

लोहरदगा कैरो प्रखण्ड के नरौली देवी मंडप प्रांगण में बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया। आचार्य कौशल त्रिपाठी ने पूरे विधि-विधान से पूजन कराकर...

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाWed, 22 Jan 2020 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा कैरो प्रखण्ड के नरौली देवी मंडप प्रांगण में बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया। आचार्य कौशल त्रिपाठी ने पूरे विधि-विधान से पूजन कराकर ध्वजारोहण का कार्य सम्पन्न कराया। इसके उपरांत यज्ञ समिति और पूरे प्रखण्ड क्षेत्र से आए सनातन धर्मावलंबियों की बैठक हुई। यज्ञ के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार की गयी। यज्ञ अनुष्ठान 29 फरवरी से आरम्भ होकर छह मार्च तक चलेगी। इस सात दिनी अनुष्ठान में वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला दिखाई जायेगी। इसके अलावा कथावाचक के रूप में वाराणसी के आचार्य अनुराग कृष्ण शास्त्री उपस्थित रहेंगे। ये भक्तों को श्रीमदभागवत कथा श्रवन कराएंगे। यज्ञ के पूर्णाहुति के दिन भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित होगी। यज्ञ के आचार्य कौशल त्रिपाठी होंगे। इस मौके पर दीपेश्वर पांडेय, नीरज त्रिपाठी, सूरजमोहन साहू, रामपवित्र सोनी, बजरंग उरांव, जगदीश यादव, दिलीप सिंह, विशेश्वर प्रसाद दीन, मुरारी सोनी, सुजीत प्रसाद, बालेश्वर साहू, श्यामसुंदर उरांव, विनोद सिंह, दीप साय, सुरेन्द्र साहू, गोविन्द महतो, सुनील उरांव, धनपत उरांव, सकलु उरांव, अरविंद सिंह, यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष रामप्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश साहू, सहकोषाध्यक्ष रामप्रसाद सिंह, सचिव प्रवीण साहू सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें