Lohardaga News: जन्माष्टमी को ले कान्हा के रंग में रंगा बाजार

हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Follow us on Google News
share

Lohardaga News: लोहरदगा में जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लड्डू गोपाल की मूर्तियों, पोशाकों, और सजावटी सामान की मांग तेजी से बढ़ी है। लोग अपने बजट के अनुसार विभिन्न आकारों की मूर्तियाँ खरीद रहे हैं। विशेष झांकियों और बच्चों के लिए आकर्षक पोशाकों की खरीदारी भी बढ़ी है।

Lohardaga News: जन्माष्टमी को ले कान्हा के रंग में रंगा बाजार

Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोहरदगा शहर के बाजार कान्हा के रंग में रंग गए हैं। जन्माष्टमी के पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की आकर्षक मूर्तियों से लेकर उनकी डिजाइनर पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान उपलब्ध हैं। खरीददारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। जन्माष्टमी के अवसर पर घरों में लड्डू गोपाल की पूजा और विशेष श्रृंगार की तैयारी को ले पीतल और चीनी मिट्टी से बनी मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। बाजार में पीतल से बनी अलग-अलग आकार की लड्डू गोपाल की मूर्तियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

दुकानदारों के अनुसार ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार छोटी-बड़ी मूर्तियों की खरीदारी कर रहे हैं। जन्माष्टमी के मौके पर स्कूलों और विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और राधा की झांकियां आयोजित की जाती हैं। ऐसे में बच्चों को कान्हा का रूप देने के लिए उनके परिजन विशेष रूप से पोशाक की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर कान्हा के लिए आकर्षक डिजाइनर पोशाक, धोती, कुर्ता, मुकुट और आभूषण की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए तैयार पोशाक अभिभावकों की पहली पसंद बनी हुई है।लड्डू गोपाल के श्रृंगार और पूजा के लिए बाजार में कई तरह के सामान उपलब्ध हैं। झूले और पालने, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, हार, माला, कंगन और अन्य सजावटी सामग्री की मांग बढ़ी है। कई दुकानों में लड्डू गोपाल के लिए विशेष डिजाइन वाले झूले और श्रृंगार सेट भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार लड्डू गोपाल की डिजाइनर पोशाक और आकर्षक झूलों की मांग पिछले वर्ष की तुलना में अधिक देखने को मिल रही है। बाजार में पारंपरिक पोशाक के साथ नए डिजाइन और रंगों वाली पोशाकें भी उपलब्ध हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़लोहरदगाLohardaga News: जन्माष्टमी को ले कान्हा के रंग में रंगा बाजार