वाहन की चपेट में आने से अधेड की मौत, एक घायल

Feb 27, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

कुडू के कैरो रोड पर टाटी नर्सरी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मोपेड पर सवार सलीम अंसारी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सलीम को कुडू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाहन की चपेट में आने से अधेड की मौत, एक घायल

कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा के कुडू-कैरो रोड में कुडू थाना क्षेत्र के टाटी नर्सरी के नजदीक गुरुवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोपेड सवार एक अधेड़ की मौत हो गयी। जबकि मोपेड में पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कैरो थाना क्षेत्र के ग्राम अकासी निवासी सलीम अंसारी और राजाउददीन अंसारी की पत्नी सबूलान खातून मोपेड से कहीं जा रहे थे, तभी टाटी नर्सरी के नजदीक अज्ञात वाहन के चपेट में आने के बाद पेड़ से टकराने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सलीम अंसारी का प्राथमिक उपचार कुड़ू सरकारी अस्पताल में करने के बाद रिम्स रेफर किया गया था, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के पुत्र नेहाल अंसारी ने कुडू थाना पुलिस को एफआईआर के लिए दिए आवेदन में बताया है कि उसके पिता दवा लेने कुडू गए थे। अज्ञात चौपहिया वाहन की चपेट में आने से इनकी मृत्यु हो गयी। पुलिस से दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।