
विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्नेह मिलन समारोह आयोजित
लोहरदगा के मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं विज्ञान और कला संकाय के छात्रों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य विपिन कुमार दास ने छात्रों को प्रेरित किया। समारोह में नृत्य, स्वागत गीत और विदाई गीत प्रस्तुत किए गए। सर्वश्रेष्ठ छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए।
लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में 12वीं विज्ञान और कला संकाय के छात्र-छात्राओं के सम्मान में सोमवार को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, ओम और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। मंच संचालन 11वीं विज्ञान के छात्र हर्ष कुमार सिंह और विजय कुमार साहू ने किया। कॉलेज के प्राचार्य विपिन कुमार दास ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अंतिम क्षणों में भी कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त की जा सकती है। सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में छात्रा रीतू कुमारी के समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 11वीं कला और विज्ञान की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। छात्रा रितिका साहू और शुभांगी गोराई ने 12 वीं के विद्यार्थी और छात्राओं के साथ व्यतीत पल कों साझा किया और 12वीं विज्ञान की बहन रितिका साहू ने कॉलेज में बिताए अपने दो वर्षों के अनुभव को साझा किए। अतिथि अनंत देवघरिया ने कहा कि महाविद्यालय का ऐसा पल दोबारा नहीं आता है। विद्यार्थियों ने जो भी गलती की है, उसके लिए शिक्षकों से क्षमा माँग कर और आशीर्वाद लेकर अच्छे भविष्य की शुरुआत करे l11वीं की बहनों के द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत की गई l इस अवसर पर महाविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार रूपरानी कुमारी, सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार उज्ज्वल देवघरिया, सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति में ओहमा उरांव, और सर्वश्रेष्ठ अनुशासन में अमन टोप्पो को पुरस्कृत किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




