Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsExciting Matches at Lohardaga Premier League Football Tournament
कांटे के मुकाबले वाले मैचों में दिखा फुटबॉल का रोमांच

कांटे के मुकाबले वाले मैचों में दिखा फुटबॉल का रोमांच

संक्षेप: लोहरदगा प्रीमियर लीग के दूसरे दिन फुटबॉल का जादू देखने को मिला। नदिया हिन्दू हाई स्कूल के मिनी स्टेडियम में दो मैच खेले गए, जिसमें टाउन टाइटन और सेन्हा स्टैलियन के बीच मैच ड्रॉ रहा। अनमोल कुजूर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

Wed, 5 Nov 2025 01:58 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। नदिया हिन्दू हाई स्कूल के मिनी स्टेडियम में मंगलवार को लोहरदगा प्रीमियर लीग के दूसरे दिन फुटबाल का जादू सर चढ़ कर बोला। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खूब उत्साह रहा। जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित एलपीएल के दूसरे दिन भी दो मैचों खेले गए, जिसमे खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। कड़ी टक्कर वाले दोनों मैच बेनतीजा रहे। पहला मैच टाउन टाइटन और सेन्हा स्टैलियन के बीच खेला गया, वहीं दूसरा मैच पेशरार पैंथर्स और कुडू नाइट्स के बीच खेला गया। पहले मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत शामिल हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दूसरे दिन के मैच का शुभारम्भ किया। मौके पर डीडीसी ने कहा कि जिले में पहली बार इस स्तर पर भव्य लीग मैच का आयोजन हुआ है। यह टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर मंच साबित होगा जिससे खिलाड़ियों को पहचान मिलेगी। वहीं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति का यह प्रयास निश्चित रूप से सफल रहा है। मौके पर ईस्ट बंगाल एवं मोहम्मडन स्पोर्टिंग से खेल चुके और वर्तमान में कोच आबिद हुसैन और पूर्व मोहम्मडन खिलाड़ी एवं चयनकर्ता एस सनेयाज अहमद को उप विकास आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। दूसरे दिन का पहला मैच जहां ड्रॉ रहा वहीं मुकाबले में सेन्हा स्टैलियन के अनमोल कुजूर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा थे। अपर समाहर्ता ने कहा कि लोहरदगा प्रीमियर लीग जैसी प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देती हैं, बल्कि जिले की खेल संस्कृति को भी नई पहचान दिलाती हैं। मौके पर आयोजन समिति के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद, बेलू, नेसार अहमद, कुणाल अभिषेक,साजिद अहमद, चंगू,सत्यजीत सिंह, दिनेश अग्रवाल, मनोज भगत, माजिद चौधरी, नारायण अग्रवाल, गौतम कुजूर, फारुख कुरैशी, वीरेंद्र यादव, मुजम्मिल अहमद, मनोज सोन तिर्की, यासीन कुरैशी , काजू कुरैशी, इरशाद अहमद, खुर्शीद अंसारी, बबलू अंसारी, महबूब अंसारी आदि मौजूद थे।