इरगांव रेलवे स्टेशन में जल्द ड्रिंकिंग वॉटर और पोर्टेबल शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी: सूची सिंह

Jan 08, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा मेमू ट्रेन के रांची इरगांव तक परिचालन के बाद इरगांव रेलवे स्टेशन में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। सीपीआरओ सूची सिंह ने स्टेशन का दौरा किया और कहा कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन के पास ब्रिज के मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनें फिलहाल वहां नहीं जा पा रही हैं। यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इरगांव रेलवे स्टेशन में जल्द ड्रिंकिंग वॉटर और पोर्टेबल शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी: सूची सिंह

लोहरदगा, संवाददाता। रांची- लोहरदगा मेमू ट्रेन के परिचालन को रांची इरगांव तक किए जाने के बाद इरगांव रेलवे स्टेशन में सुविधा बढ़ाई जा रही हैं। रांची रेल मंडल की सीपीआरओ सूची सिंह ने इस स्टेशन का भ्रमण कर यहां सुविधाएं बढ़ाने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि लोहरदगा रेलवे स्टेशन के निकट दक्षिण कोयल नदी भक्सो में रेलवे ब्रिज के पाया के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इसलिए ट्रेन फिलहाल लोहरदगा कुछ समय के लिए नहीं जा पाएगी। इसलिए यात्रियों को इरगांव में ही अधिक सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए रेल प्रशासन सजग और सचेत है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इरगांव रेलवे स्टेशन में अगले तीन-चार दिनों में ड्रिंकिंग वॉटर के साथ पोर्टेबल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी। ताकि यहां आने वाले यात्रियों को कठिनाइयों से बचाया जा सके। इस स्टेशन से लोहरदगा रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई गई है। इसका यात्रीगण लाभ ले रहे हैं। दूसरी ओर लोहरदगा से टोरी तक यात्री ट्रेन चलाई जा रही है। इसे लोहरदगा से दो बार चलाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।