शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मना ईद का त्यौहार
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में ईद का त्यौहार शांति और सौहार्द्र के माहौल में मनाया गया। मौलाना बेलाल अहमद और मौलाना जमाल ने नमाज पढ़ाई और अमन चैन की दुआ मांगी। ईद का यह त्यौहार गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का प्रतीक है। सभी गांवों में उत्साह और सुरक्षा के साथ ईद मनाई गई।

भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में ईद का त्यौहार शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। स्थानीय बड़ी मस्जिद में मौलाना बेलाल अहमद और मस्जिदे कादरिया में मौलाना जमाल ने नमाज पढ़ाई और देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। उन्होंने सभी बुराइयों को समाप्त कर नेकी की राह में चलने की नसीहत दी। कहा कि ईद का यह त्यौहार केवल उत्सव मात्र नहीं है। अपितु यह हमारी गौरवशाली गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी सद्भाव और अटूट भाईचारे का जीवंत प्रतीक है। मौके पर काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे। नमाज के उपरांत सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी।
भंडरा के अलावे तेतरपोका, सोरंदा, कुम्हरिया, मसमानो, अकाशी, उदरंगी, बड़ागांई आदि गांवों में भी ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। सभी गांवों में भाईचारे के साथ ईद का त्यौहार मनाया गया। एक दूसरे को बधाइयां दी। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। शांति व्यवस्था के लिये सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


