Durga Puja Celebrations in Lohardaga Community Harmony and Coordination Assured दुर्गा पूजा पर लोहरदगा में दिखेगा सदभाव और समन्वय, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsDurga Puja Celebrations in Lohardaga Community Harmony and Coordination Assured

दुर्गा पूजा पर लोहरदगा में दिखेगा सदभाव और समन्वय

लोहरदगा में दुर्गा पूजा सामाजिक सौहार्द्र और समन्वय के साथ मनायी जाएगी। विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठकों में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने मिलकर त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाWed, 17 Sep 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
दुर्गा पूजा पर लोहरदगा में दिखेगा सदभाव और समन्वय

लोहरदगा, हिन्दुस्तान टीम। दुर्गा पूजा लोहरदगा में सामाजिक सौहार्द्र और समन्वय के साथ मनायी जाएगी। लोहरदगा के विभिन्न थानों में मंगलवार को शांति समिति की बैठकों में शामिल तमाम समुदायों के प्रतिनिधियों ने यह प्रतिबद्धता प्रकट की। कुडू थाना में सीओ संतोष उरांव की अध्यक्षता में बैठक में विधि व्यवस्था, रूट चार्ट, लाइसेंस, पूजा पंडाल, पूजा, साउंड, मूर्ति विसर्जन का समय आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। सीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार मिलजुल सद्भावनापूर्ण वातावरण में मनाएं, प्रशासन हर संभव सहयोग करेगी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी और शान्ति में खलल डालने वालों पर निश्चित रूप से क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।

सभी पूजा पंडाल के लोग आवेदन देकर लाइसेंस ले ले। सोसल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नही कंरे। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी, एसआई मनोज यादव, संजय चौधरी, मुखिया चेमनी टोप्पो, ललिता उराव, ललिता देवी, द्रोपदी देवी, अवधेश उराव, संजय कुमार तिलक, ओमप्रकाश कुमार, लाल अंकुर नाथ शाहदेव, बुधराम उराव, कुलदीप उराव, आनंद यादव, सुबोध कुमार जगलू, गौरव मुखर्जी, राजा कुमार, ब्रजेश कुमार, गोल्डन कुमार, चीटू कुमार, बिपिन कुमार सहित सभी पूजा समिति के लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।