
श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने सुमन
लोहरदगा में श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई, जिसमें 2025 के दुर्गा पूजा के लिए अध्यक्ष कुमार सुमन साहू को पुनः चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में रोशन कुमार गुप्ता (सचिव), सोहन साहू...
लोहरदगा, संवाददाता। श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति पतराटोली, लोहरदगा की बैठक कुमार सुमन साहू की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। जिसमें 2025 के दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाने के लिए पुनः कुमार सुमन साहू को अध्यक्ष बनाया गया। सचिव रोशन कुमार गुप्ता, सहसचिव सुशांत साहू, कोषाध्यक्ष पद पर सोहन साहू और सह कोषअध्यक्ष विनोद साहू को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष रणधीर साहू, शैलेश कुमार साहू, राहुल कुमार, चंदन कुमार, अभिषेक साहू, कुंदन कुमार बनाए गए। संरक्षक विनोद सिंह, दिलीप सिंह, सुरेश ठाकुर, प्रभु प्रसाद, कमला देवी, लक्ष्मीकांत प्रसाद, संजय प्रसाद, संतोष प्रसाद, मनोज गुप्ता, अरुण कुमार साहू प्रदीप को बनाया गया।

अध्यक्ष कुमार सुमन साहू ने कहा कि इस बार भव्य और विधि पूर्वक से मां अंबे की पूजा की जाएगी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी दानदाताओं के द्वारा प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया जाएगा। सचिव रोशन कुमार गुप्ता ने कहा कि पतराटोली में कलश स्थापना के साथ ही पूजा आरंभ हो जाती है। संरक्षकों ने कहा कि इस बार हर वर्ष से अच्छा और धूमधाम से मां अंबे की पूजा की जाएगी। सभी का सहयोग समिति को मिलेगा। उपाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि सनातन धर्म में जन्म होना अपने आप में गौरव की बात है। इसलिए सभी सनातनी को तन -मन -धन से समिति को सहयोग करना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


