निकाय चुनाव संपन्न होने पर डा टी साहू ने जताया आभार

Mar 01, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। समाजसेवी डा टी साहू ने नगरवासियों और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने मतदाताओं की भागीदारी को सराहते हुए कहा कि जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास और बेहतर भविष्य के प्रति सजगता दिखाई है।

निकाय चुनाव संपन्न होने पर डा टी साहू ने जताया आभार

लोहरदगा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होने पर लोहरदगा के समाजसेवी सह दंत चिकित्सक डा टी साहू ने नगरवासियों और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जिस उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं ने भागीदारी निभाई, वह सराहनीय है। डा साहू ने कहा कि नगर की जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह साबित कर दिया है कि वह शहर के विकास और बेहतर भविष्य के प्रति सजग हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की।उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और कड़ी मेहनत के कारण चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

डा टी साहू ने आशा जताई कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं पर प्राथमिकता के साथ ध्यान देंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।