जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संक्षेप:

लोहरदगा में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा सीएम स्कूल आफ एक्सेलेंस नदिया हिन्दू में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुडू के अभिषेक उरांव ने बालक अंडर 17 के 38 किलो वर्ग में पहला...

Aug 25, 2025 10:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा,संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा सोमवार को सीएम स्कूल आफ एक्सेलेंस नदिया हिन्दू में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर के अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक, और एडीपीओ ने इसकी शुरूआत की। बालक अंडर 17 के 38 किलो वर्ग में कुडू के अभिषेक उरांव पहले, कैरों के प्रेम उरांव दूसरे और कुडू के बादल भगत तीसरे स्थान पर रहे। 41 किलो में कुडू के अभिषेक कुमार चैंपियन बने। 45 किलो में लोहरदगा के आकाश उरांव, भंडरा के गोवर्धन महतो, लोहरदगा के उमर अंसारी क्रमशः अव्वल रहे। 48 किलो में पंकज मुंडा पहले और मंटू उरांव दूसरे स्थान पर रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अजय कुमार, उप सचिव अरविंद यादव, कोच देवल कुमार, रेफरी मिताली कुमारी, वैशाली कुमारी, सपना कुमारी, जयमाला कुमारी, दीपक कुमार गोप, आकाश कुमार, प्रिंस कुमार दुबे आदि मौजूद थे।