भोजन बनाने के लिए सेविकाओं के बीच किया गया बर्तन का वितरण
लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिका ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्तन वितरित किए। सरकार द्वारा दिए गए बर्तनों में कड़ाही, प्लेट, प्रेशर कुकर, डब्बा, चमच, और...

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास कार्यालय में सोमवार को महिला पर्यवेक्षिका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन बनाने के लिए सेविकाओं को बर्तन वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में उपयोग के लिए निर्गत किया गया है। सरकार की ओर से मिला बर्तन को सभी सेविकाओं के बीच वितरण किया गया।
महिला पर्यवेक्षिका सुषमा कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहाल बच्चे बच्चियों का भोजन बनाने के लिए सरकार की ओर से कड़ाही, प्लेट, प्रेशर कुकर, डब्बा, चमच, थाली डेग सहित अन्य बर्तन मिला है। जिससे प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच वितरण किया गया। साथ ही कहा गया कि बर्तन नहीं रहने के कारण अधिकांश केंद्रों में बच्चों का भोजन बनाने और बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाने में सेविकाओं को काफी परेशानी होती थी। मौके पर रजनी देवी, हुमा समरीन, टिंकी देवी, शांता मिंज, किरण कुमारी, रेणु देवी, गीता देवी सहित अन्य सभी सेविकाएं मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।