Lohardaga News: आपदा प्रभावित मामलों में अनुग्रह भुगतान को मिली स्वीकृति

हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Follow us on Google News
share

Lohardaga News: लोहरदगा में उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न आपदाओं के 73 मामलों की समीक्षा की गई। इसमें पानी में डूबने, सड़क दुर्घटनाएं, वज्रपात और आंधी-तूफान के कारण हुए नुकसान के मामलों पर चर्चा हुई। पात्र लाभुकों को अनुग्रह अनुदान भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई।

Lohardaga News: आपदा प्रभावित मामलों में अनुग्रह भुगतान को मिली स्वीकृति

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, लोहरदगा संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न आपदा से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित मामलों में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार-डीडीएमए के तहत अनुग्रह अनुदान भुगतान के लिए अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में पानी में डूबने से मृत्यु के 05 मामलों, सड़क दुर्घटना में मृत्यु के 10 मामलों, वज्रपात से मृत व्यक्ति एवं पशु से संबंधित 23 मामलों, वज्रपात से मृत्यु के 03 मामलों, आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त मकानों के 16 मामलों, अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों के 04 मामलों तथा आगलगी से क्षतिग्रस्त मकानों के 05 मामलों पर विचार-विमर्श किया गया तथा पात्र लाभुकों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।