Diksha Kumari Honored by President Murmu for NSS Contributions in Lohardaga लोहरदगा की बेटी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना गौरव की बात--सांसद, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsDiksha Kumari Honored by President Murmu for NSS Contributions in Lohardaga

लोहरदगा की बेटी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना गौरव की बात--सांसद

लोहरदगा जिले के उगरा गांव की दीक्षा कुमारी को 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एनएसएस में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सांसद सुखदेव भगत ने दीक्षा से मुलाकात की और उसके उज्जवल...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाFri, 10 Oct 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
लोहरदगा की बेटी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना गौरव की बात--सांसद

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के उगरा गांव निवासी प्रदीप सिंह की पुत्री दीक्षा कुमारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों छ्ह अक्टूबर को सम्मानित की गई। शुक्रवार को दीक्षा कुमारी ने अपने पिता और बहन के साथ लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत से आकर उनके आवास में मुलाक़ात की। सांसद ने उसे आशीर्वाद देते हुए कि उसके उज्जवल भविष्य की कामना किये। सांसद ने कहा कि लोहरदगा की बेटी को यह सम्मान मिला लोहरदगा ही नहीं वरन पूरे झारखंड की गौरव की बात है। दीक्षा कुमारी ने केंद्र सरकार के योजनाओं जैसे स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता अभियान, महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा, प्रधानमंत्री बीमा योजना जैसे अनेक योजनाओं में काम किया।

दीक्षा का दृढ़ संकल्प इच्छा शक्ति और सेवाभाव ही उसे इस सम्मान का हकदार बनाया है। एनएसएस एक ऐसा कार्यक्रम है, जो युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करता है। सुखदेव भगत ने कहा कि हमारी बेटियां सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। हम सबों को उसे प्रोत्साहन देकर और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।