Lohardaga News: सड़क की मांग को लेकर जन जागरण अभियान शुरू
हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Lohardaga News: लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड की चांपी से धौरा तक की सड़क पिछले 26 वर्षों से नहीं बनी है। सड़क की खराब हालत से परेशान लोग आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। सामाजिक विचार मंच के संयोजकों ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और सड़क निर्माण की मांग की। अगर जल्दी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के अंतर्गत चांपी से धौरा तक की छ्ह किलोमीटर की सड़क जो कि पिछले 26 वर्षों से नहीं बन पाई है। सड़क की स्थिति बिल्कुल दयनीय है। जिसको लेकर उस क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। इसको लेकर शनिवार को सामाजिक विचार मंच के संयोजक विनोद कुमार सिंह, संयोजक जतुरा मुंडा, एम ठाकुर, मनोज साहू, मिथिलेश सिंह सहित अन्य ग्रामीण आज सलगी, चांपी, धौरा पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। कहा कि अगर अविलंब सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता है, तो हम सभी आंदोलन करेंगे। जिला मुख्यालय का घेराव तक करेंगे। इसके लिए सभी ग्रामीणों ने कहा कि हमें अगर साइकिल से भी जाना पड़ेगा तो हम लोग आंदोलन में जाएंगे।


