
अपर बाजार दुर्गा पूजा समिति ने डांडिया का किया आयोजन
संक्षेप: लोहरदगा शहरी क्षेत्र के अपर बाजार दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में डांडिया का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रवीण तमेड़ा एवं सचिव शशांक बर्मन ने माता की
लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा शहरी क्षेत्र के अपर बाजार दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में डांडिया का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रवीण तमेड़ा एवं सचिव शशांक बर्मन ने माता की आरती करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसमें काफी संख्या में महिलाएं, किशोरी और बालिकाएं शामिल हुईं। समिति के संरक्षक विजय भास्कर शर्मा के निर्देशन में भव्य पंडाल का निर्माण किया है एवं प्रांगण को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। डांडिया में महिलाओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही। डांडिया गीतों पर सभी ने आनंद लिया। नवरात्रि में माता से अपने परिवार की सुख, समृद्धि और शांति के लिए भी प्रार्थना की।

मौके पर समिति के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद खत्री, रामावतार बर्मन,प्रमोद पोद्दार, चांदमल पोद्दार,सूरज पोद्दार, संदीप पोद्दार, विजय भास्कर शर्मा, दीपक सर्राफ, सदस्य गण में रितेश बंका, निखिल बर्मन, मनीष पोद्दार, चंदन राजगड़ियां,आशीष पोद्दार,देश राज अग्रवाल, रितेश सोनी, रोहन तमेड़ा, अतुल सर्राफा, ऋषभ बर्मन, आदित्य अग्रवाल,अस्मिता बर्मन, गौरव अग्रवाल, सत्यम सर्राफ, अमन पोद्दार, महिला समिति प्रमुख सुधा बर्मन, दीपमाला अग्रवाल, अंजलि सर्राफ,रश्मि अग्रवाल,नीतू पोद्दार, वर्षा अग्रवाल, काव्या गोयल, दीप्ति शर्मा, मनीषा बर्मन, सरिता तमेड़ा,मनीषा अग्रवाल, साक्षी तमेड़ा,ऐश्वर्या शर्मा, पूनम तमेड़ा, सेजल, पीहू,श्रेयसी बर्मन तथा सैकड़ों सनातनी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




