बारिश से हुई फसल क्षति की जानकारी दें किसान: डीसी

Nov 04, 2025 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

चक्रवात के कारण हुई बारिश के बाद हुई फसल क्षति और मुआवजा भुगतान को लेकर उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने

बारिश से हुई फसल क्षति की जानकारी दें किसान: डीसी

लोहरदगा, संवाददाता।चक्रवात के कारण हुई बारिश के बाद हुई फसल क्षति और मुआवजा भुगतान को लेकर उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बताया कि माह अक्टूबर 2025 के अंत में मोंथा चक्रवात के कारण लोहरदगा जिला में दो-तीन दिनों तक बारिश हुई। बारिश के पूर्व कई किसानों ने धान की कटाई प्रारंभ कर दी थी। जिसके कारण कई किसानों का कटाई किया गया धान खेतों में ही रह गया और फसल क्षति हुई। इसमें जिन किसानों ने खरीफ फसल अंतर्गत बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपना निबंधन कराया था उन्हें फसल नुकसान के 72 घंटे के अंदर ही बीमा कंपनी को सूचित करने का प्रावधान है।

ऐसे किसान टॉल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। इस दौरान फसल क्षति व बीमा से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी जो आपको देनी है। उपायुक्त ने सभी मुखिया, वीएलई व कृषक मित्र को उक्त जानकारी संबंधित किसाना तक पहुंचाने व उनसे कॉल कराने का निर्देश दिया। टॉल फ्री नम्बर पर कॉल कर बीमित किसान अपना पूरा विवरण, जिसमें बीमा कंपनी का नाम, आवेदन संख्या, किसान का नाम,भूमि का विवरण, फसल का नाम और गांव/प्रखंड का विवरण शामिल है, सही-सही बताएं।शिकायत प्राप्त होने के उपरांत नियत समय सीमा के अंदर बीमा कंपनियों द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ स्थल निरीक्षण कर नुकसान हुए फसल की जांच की जाएगी। उपायुक्त ने किस्को और पेशरार प्रखण्ड के पंचायतों मुखिया से बात कर फसल की क्षति से संबंधित मुआवजा की जानकारी दी। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीपीआरओ अंजना दास, डीसीओ विजय प्रताप तिर्की,एलडीएम ,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी और वर्चुअल तरीके से अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;