Lohardaga News: करमा पूर्व संध्या समारोह संचालन समिति के पदधारियों का चयन
हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Lohardaga News: कुडू प्रखण्ड के नावाटोली में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न गांवों के पाहन, पूजार और ग्रामीण शामिल हुए। आगामी 20 सितंबर को करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह के लिए समारोह संचालन समिति के पदधारियों का चयन किया गया।

Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कुडू प्रखण्ड के नावाटोली में शनिवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा प्रखंड समिति कुडू अध्यक्ष अर्जुन उरांव की अध्यक्षता में विभिन्न गांवों के पाहन, पूजार, महतो और ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी 20 सितंबर को नावाटोली मंगल बाजार में करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह भव्य रूप से मनाने को लेकर सर्वसम्मति से समारोह संचालन समिति के पदधारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष शंकर उरांव, उपाध्यक्ष शंकर उरांव, सचिव राहुल उरांव, सह सचिव बिरसा उरांव, कोषाध्यक्ष सुशील उरांव, सह कोषाध्यक्ष विनय कुजुर का चयन किया गया।


