सीटीसी येलो और यूथ सेंटर बी डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

सीटीसी येलो और यूथ सेंटर बी डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

संक्षेप:

लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल बी डिविजन क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में सीटीसी येलो ने सीटीसी सी को 41 रन से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में यूथ सेंटर ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 33 रनों से पराजित किया। फाइनल मैच 9 नवंबर को खेला जाएगा।

Nov 03, 2025 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल बी डिविजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत पहले सेमी फाइनल में सीटीसी येलो ने सीटीसी सी को 41 रन से तथा दूसरे सेमीफाइनल फाइनल में यूथ सेंटर ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 33 रनों सो पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच नौ नवंबर को खेला जाएगा।बीएस कालेज क्रिकेट स्टेडियम मे पहले सेमीफाइनल में सीटीसी येलो ने जयकुमार सिंह के 58, शीर्ष के 33, दीपक कुमार साहू के 34 तथा अभिमन्यु यादव के 18 रनों की बदौलत निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीटीसी-सी की ओर से सुमित कुजूर ने दो विकेट लिया। सीटीसी सी की टीम 24.1 ओवर में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विपुल राज ने नाबाद 33 नितिन बाखला ने 27 तथा सुमित ने 29 रनों का योगदान दिया। अंसराज मिश्रा ने तीन दीपक कुमार साहू और आयुष कुमार ने दो-दो विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच जय कुमार सिंह रहे। दूसरे सेमीफाइनल में यूथ सेंटर लोहरदगा ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। शिखर गुप्ता ने नाबाद 58,गोलू राज 15,परवेज अंसारी ने 17 रन बनाए। डायमंड क्रिकेट क्लब के आरव कुमार ने चार विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब 22.1 ओवर में 109 रन ही बना सकी। संजीत यादव ने 30 तथा प्रशांत सिंह ने 34 रन का योगदान दिया। गोलू राज और शिखर गुप्ता ने तीन-तीन विकेट लिए। शिखर गुप्ता को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।