हल्की बारिश में ही तालाब बन जाती है कुडू बाजार की सड़क

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के कुडू प्रखंड क्षेत्र में बिड़ला स्ट्रीट के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब है। बारिश में गड्ढे पानी से भरकर तालाब बना देते हैं, जिससे राहगीरों और वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

हल्की बारिश में ही तालाब बन जाती है कुडू बाजार की सड़क

कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखंड क्षेत्र के बिड़ला स्ट्रीट स्थित बिजली ऑफिस के पास से बाज़ार टांड़ जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हल्की सी बारिश में ही पानी से भरकर छोटे तालाब का रूप ले लेते हैं, जिससे यह रास्ता आम लोगों के लिए काफी जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। खासकर बिजली ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारी और उपभोक्ता, साथ ही रविवार और गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के दौरान टेम्पो, चार पहिया और दोपहिया वाहनों की भारी आवाजाही रहती है।

ऐसे में सड़क की बदहाली और भी ज्यादा परेशानी खड़ी कर देती है। स्थिति और भी गंभीर इसलिए हो जाती है क्योंकि इस स्थान पर एक तीखा मोड़ भी है। गड्ढों में भरे पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं, हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले इस समस्या का समाधान किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।