ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाभाकपा माओवादी ने लोहरदगा में रीपर डोजर, पोकलेन और ट्रैक्टर फूंका

भाकपा माओवादी ने लोहरदगा में रीपर डोजर, पोकलेन और ट्रैक्टर फूंका

झारखंड के लोहरदगा जिले में भाकपा माओवादियों ने 17 नवंबर को बड़ी नक्सली घटना को अंजाम दिया है। करीब डेढ़ सौ नक्सली रविंद्र गंझू की अगुवाई में पेशरार प्रखंड मुख्यालय और थाना से करीब पौन किलोमीटर दूर...

भाकपा माओवादी ने लोहरदगा में रीपर डोजर, पोकलेन और ट्रैक्टर फूंका
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाWed, 18 Nov 2020 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के लोहरदगा जिले में भाकपा माओवादियों ने 17 नवंबर को बड़ी नक्सली घटना को अंजाम दिया है। करीब डेढ़ सौ नक्सली रविंद्र गंझू की अगुवाई में पेशरार प्रखंड मुख्यालय और थाना से करीब पौन किलोमीटर दूर स्थित ओनेगडा नदी में बन रहे पूल निर्माण कार्य में लगे एक रीपर डोजर (पोकलेन) और एक पोकलेन और एक ट्रैक्टर को जला दिया। इसकी कीमत एक करोड 75 हजार रूपए से अधिक है, उसे फूंक दिया। अपुष्ट सूचना के मुताबिक इस काम को देख रहे मुंशी पलामू निवासी 18 वर्षीय विक्की कुमार को कनपटी में दो गोली मार दी है। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक काम देख रहे दूसरे मुंशी को नक्सली अपने साथ ले गए। काम पर लगे ट्रैक्टर को बम लगा कर उड़ा दिया। पूरे क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों का भय व्याप्त हो गया है। घटना सरे शाम करीब पांच बजे हुई। लोग साप्ताहिक पेशरार बाजार से अपने अपने घर लौट रहे थे। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। थाने में पुलिस अधिकारी और जवान के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी अलर्ट हो गए। क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर को भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने मुंगो में जागीर भगत नामक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जागीर के पुत्र पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी के यहां अंगरक्षक के रूप में तैनात है। नक्सली पिछले एक महीने से कई घटनाओं को अंजाम दिए हैं। शीर्षस्थ नक्सली नेता रविंद्र गंझू एनआईए के रडार में भी है। बावजूद वह घटना, दर घटना को अंजाम देता जा रहा है। कोयल शंख जोनल कमेटी के जोनल कमांडर के रूप में रवींद्र क्षेत्र में अपनी संगठन को काफी मजबूत बना दिया है। करीब दो से ढाई सौ लोग सदस्य बन गए हैं। जो मुंशी का काम कर रहा था। उसकी पिटाई नक्सलियों ने करीब पांच महीने पहले की थी। उस मार दिया।उस समय वह भागे भागे अपने साथी को लेकर बोलेरो गाड़ी से इलाज रांची गया था। पुलिस ने घटना से इंकार की थी। इस बार की घटना की पुलिस ने पुष्टि की है। ओनेगडा पुल निर्माण में लगे रीपर डोजर,पोकलेन और ट्रैक्टर को फूंक दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नक्सली तीन क्षेत्रों से आए। इनकी संख्या करीब डेढ़ सौ के आसपास था। उस वक्त साइट काम चल ही रहा था। रास्ते में व्यस्त थी। बाजार से लोग रोरद, कौवाडांड आदि गावों में लौट रहे थे। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंच थी।

पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। ट्रैक्टर में जब बम लगाकर उड़ाया गया, तो पूरे इलाके में धमाके की गूंज सुनाई दी। जानकारी के मुताबिक इस महत्वपूर्ण पुल निर्माण के लिए 2013 में प्राक्कलन तैयार किया गया था दो करोड़ रुपए की लागत से पांच स्पेन का पुल निर्माण पिछले महीने शुरू किया गया था इसका काम पलामू के मीना कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा था। बताते चलें कि सितंबर 2020 में पेशरार निवासी लिबु उरांव नदी पार करते समय बह गया था। इस की लाश काफी दूर मुढहू करचा के पास मिला था।

इस घटना का पड़ेगा बुरा असर

लोहरदगा के पेशरार प्रखंड में बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। अब संवेदक भय से न तो काम लेंगे और न काम कराने जाएंगे। पर्यटक स्थल लावापानी झरने में जो बेबाकी और निर्भिकता से शहर के लोग जा रहे थे। उनका जाना भी कम होगा या तो बंद हो जाएगा। हेमंत सोरेन सरकार के बनने के बाद नक्सलियों अपने संगठन को फिर से सशक्त बना लिया है। घटना को अंजाम दे रहा है।आमलोगों के साथ पुलिस और प्रशासन के लोग भी आप डरने लगे हैं। यही वजह है किसेरेंगदाग थाना से करीब एक किलोमीटर और पेशरार थाना से करीब पौन किलोमीटर की दूरी में माओवादी घटना को अंजाम दे दिए। मौके पर पुलिस तत्काल नहीं पहुंच सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें