घटिया निर्माण पर ग्रामीणों ने रुकवाया काम
लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के जिलिंग गांव में कूड़ादान नाडेप निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने निर्माण की जांच की और कार्य रोक दिया। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की है।

कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के जिलिंग गांव में पीएचडी विभाग की ओर से बन रहे कूड़ादान नाडेप निर्माण कार्य पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। ग्रामीणों की शिकायत पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सरजू कुमार साहू मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में बरती जा रही कथित अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से विरोध दर्ज कराया। साथ ही मामले की जानकारी प्रखंड विकास अधिकारी को देते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
ग्रामीणों के सहयोग से फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नासिर अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


