ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगा20 दिनों से लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला

20 दिनों से लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला

लोहरदगा जिले में करीब 20 दिनों से कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। यह सुखद स्थिति है। इस दौरान करीब 12000 सैंपल की जांच की गई...

20 दिनों से लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाThu, 21 Oct 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा। संवाददाता

लोहरदगा जिले में करीब 20 दिनों से कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। यह सुखद स्थिति है। इस दौरान करीब 12000 सैंपल की जांच की गई है। चिंता सिर्फ इस बात की है की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट समय पर नहीं आ रहा है। रांची से जांच रिपोर्ट आने में लगभग एक माह का वक्त लग जा रहा है। इससे बीमारी का सही आकलन नहीं हो पा रहा है। लोहरदगा के आरटीपीसीआर के 2120 सैंपल के जांच परिणाम रांची में लटके पड़े हैं। अच्छी बात यह है, कि लोहरदगा में वैक्सीनेशन का काम काफी तेज गति से हो रहा है।यहां करीब तीन लाख तीस हजार लोगों को वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें से करीब दो लाख भक्ति 32 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन ले लिया है। इसमें करीब एक लाख 70 हजार प्रथम और करीब 62 हजार सेकंड डोज लिया है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों ऑफलाइन वैक्सीनेशन हो रहा है। इससे लोगों को सर्टिफिकेट लेने में दिक्कत हो रही है। व्यवस्था पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल में ही ऐप दे दिया है। बावजूद इसके क्षेत्रों में ऑफलाइन वैक्सीनेशन का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग से अधिक तत्पर जिला प्रशासन वैक्सीनेशन को लेकर है। लोहरदगा में अब तक 2,33,224 कोरोना जांच के लिए सैंपल संग्रह किया गया इसमें से दो लाख 39 हजार 483 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

जिले में अब तक 6711 पॉजिटिव मरीज मिले थे सभी ठीक हो चूकें हैं। कोरोना से लोहरदगा सदर अस्पताल में 90 और लोहरदगा की प्राइवेट और रांची के प्राइवेट अस्पतालों में करीब डेढ़ सौ से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। लोहरदगा सदर प्रखंड में अब तक 72,245 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया है। इसमें 47,065 प्रथम और 29,180 सेकंड डोज लिया है। 18 प्लस के युवाओं में भारी उत्साह है। इनमें 24749 प्रथम और 10424 लोगों ने सेकंड डोज लिया है। इसमें कोवैक्सीन के 3973 प्रथम और 2379 सेकंड डोज है। कोविडशिल्ड के के करीब 35000 से अधिक वैक्सीन लगाए गए। अब तक लोहरदगा प्रखंड में 3983, भंडरा में 424, सेन्हा में 883, कुडू में 774 और किस्को में 629 समेत 7611 लोग पॉजिटिव मरीज के रूप में चिन्हित किए गए हैं। लोहरदगा में जून महीने से अब तक झारखंड के बाहर से 2200 से अधिक मुसाफिर लौट आए हैं। इनमें ट्रेन से 1086 सड़क मार्ग से 1096 और फ्लाइट से 22 लोग सभी का सैंपल जांच किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें