राजनीतिक बदले की भावना से कार्य कर रही सरकार- सुखैर भगत
लोहरदगा में कांग्रेस कमेटी ने समाहरणालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को राजनीतिक दुर्भावना बताया। कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत...

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जुबानी हमला बोला गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि मुकदमा दायर करना कानूनी प्रक्रिया का मामला नहीं है।
मोदी सरकार के द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से अन्यायपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। यह कानून के शासन के रूप में प्रायोजित अपराध है। यह लोकतांत्रिक विपक्ष के विचार पर सीधा हमला है। यह बदले की राजनीति का सबसे खराब रूप है। कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता राहुल गांधी को कभी चुप नहीं कराया जा सकता और न ही डराया जा सकता है।
भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार ऐसे कायरतापूर्ण कार्रवाई से बाज़ आए आज के समय में राहुल गांधी देश के उन करोड़ों लोगों के उम्मीद है। गांधी परिवार का इस देश के आजादी से लेकर अब तक देश के नवनिर्माण में गौरवशाली योगदान रहा है। जब भी देश को एकजुट करने की आवश्यकता पड़ी तो इन्होंने अपने जान का बगैर परवाह किए देश के लिए शहादत तक दिया है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा देश के संवैधानिक संस्थाओं का जितना भी दुरुपयोग कर ले अपने विरोधियों को डराने के लिए उनको दबाने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी डरने वालें नहीं है।
आने वाले समय में देश के एक-एक कांग्रेसी और आमजन राहुल गांधी के कंधा से कंधा मिलाकर ऐसी शक्तियों का सामना करने के लिए तैयार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।