Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsCongress Outreach Program in Lohardaga Addressing Local Issues and PESA Law Importance
पेसा कानून से जल-जंगल-जमीन की रक्षा मजबूत होगी--सांसद

पेसा कानून से जल-जंगल-जमीन की रक्षा मजबूत होगी--सांसद

संक्षेप:

लोहरदगा जिले में कांग्रेस कमेटी द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद सुखदेव भगत ने पेसा कानून के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह आदिवासी और ग्राम स्वशासन के लिए ऐतिहासिक है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाधान के लिए पहल की।

Jan 24, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में कुड़ू प्रखंड मुख्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना एवं उनके समाधान को लेकर ठोस पहल करना था। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनसमस्याओं, मनरेगा बचाओ अभियान, जीपीसीसी गठन, पेसा अधिनियम, बीएलए-दो जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता, पार्टी अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने खुलकर अपनी बातें रखीं। सांसद सुखदेव भगत ने अपने वक्तव्य में कहा कि झारखंड राज्य में पेसा कानून का लागू होना आदिवासी और ग्राम स्वशासन के लिए ऐतिहासिक कदम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि इस कानून से ग्राम सभाओं को वास्तविक अधिकार प्राप्त होंगे। जल-जंगल-जमीन की रक्षा मजबूत होगी। पेसा कानून से आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को संवैधानिक संरक्षण मिलेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही पेसा कानून के पक्ष में रही है। सांसद ने कहा कि इसके सही क्रियान्वयन के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पेसा कानून की जानकारी देने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही आदिवासियों के अधिकारों की सच्ची प्रहरी है।