राहुल गांधी फायर थे, प्रधानमंत्री कायर दिखे: सुखदेव भगत

Feb 07, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने लोकसभा में राहुल गांधी के तेवरों की सराहना की और प्रधानमंत्री के भाषण की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सरकार को मजबूती से आईना दिखाया, जबकि प्रधानमंत्री कायरता का परिचय देते नजर आए। उनका भाषण देश की समस्याओं पर केंद्रित नहीं था, केवल राजनीतिक बयानबाज़ी तक सीमित था।

राहुल गांधी फायर थे, प्रधानमंत्री कायर दिखे: सुखदेव भगत

लोहरदगा, संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के तेवरों और प्रधानमंत्री के वक्तव्य को लेकर लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस दिन संसद में महत्वपूर्ण बहस हो रही थी, उस दिन राहुल गांधी पूरी मजबूती और तथ्यों के साथ सरकार को आईना दिखा रहे थे, जबकि प्रधानमंत्री सदन में कायरता का परिचय देते नजर आए। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी उस दिन फायर थे और प्रधानमंत्री रणछोड़ दास की तरह कायर दिखाई दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का भाषण देश और जनता की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित नहीं था, बल्कि वह केवल राजनीतिक बयानबाज़ी तक सिमट कर रह गया।

उन्होंने आगे कहा कि संसद में प्रधानमंत्री का भाषण होना चाहिए था, लेकिन उसमें न तो देश की ज्वलंत समस्याओं का हल था और न ही जनता की पीड़ा का कोई जवाब। भाषण था, लेकिन समाधान नहीं था।यह प्रधानमंत्री के वक्तव्य की सच्चाई को उजागर करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।