शहीद वीर बुधू भगत स्मृति जतरा को सफल बनाने पर हुई चर्चा
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखण्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। 17 फरवरी को शहीद बीर बुधू भगत स्मृति जतरा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। सांसद सुखदेव भगत ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। सभी आदिवासी खोड़हा को सम्मानित किया जाएगा।

कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कैरो प्रखण्ड में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी 17 फरवरी को लोहरदग़ा के मैना बगीचा स्थित शहीद बीर बुधू भगत स्मृति जतरा को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आलोक कुमार साहू ने कहा कि सांसद सुखदेव भगत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके याद में समय-समय पर कई कार्यक्रम करते हैं। इसी कड़ी में मैना बगीचा में अमर शहीद बीर बुधू भगत की प्रतिमा स्थापित कर प्रत्येक वर्ष 17 फरवरी को उनके याद में मेला जतरा का आयोजन किया जाता है। सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगु ने कहा कि सांसद बजट सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं।
हम सबको मिलकर आपस मे मिलजुलकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। कार्यक्रम में सांसद सुखदेव भगत के अलावे कई मंत्री, विधायक, सांसद, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित होंगे। जतरा में सभी जगहों से आदिवासी खोड़हा शामिल होंगे। जिन्हें सम्मानित किया जाएगा। मौके पर मण्डल अध्यक्ष महताब आलम, पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष बुधवा उरांव, पूर्व यूथ प्रखण्ड अध्यक्ष तिला उरांव, जोरावर खान, मुस्लिम अंसारी, नारायण उरांव, फूलकुमार भगत, सोमरा उरांव, गणपत उरांव, परना उरांव, राम उरांव, मंगरा उरांव, ताहिर अंसारी, ललित महतो, मो सजाद, अख्तर अंसारी, रेयाज अंसारी, अल्ताफ अंसारी, अकबर खान, जेयाऊल अंसारी, मतलूब अंसारी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


