बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रही बंगाल की जनता: डीपी साहू

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कूचबिहार में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार के खिलाफ जनता की समस्याएं बढ़ रही हैं, जैसे बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार। कांग्रेस इन मुद्दों पर जनता का समर्थन जुटा रही है और चुनाव को लोकतंत्र और विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रही बंगाल की जनता: डीपी साहू

लोहरदगा, संवाददाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार के दौरान कूचबिहार में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में लोहरदगा के पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू शामिल हुए। बतौर कूचबिहार के पर्यवेक्षक धीरज साहू ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान शासन में आम जनता कई समस्याओं से जूझ रही है, जिनमें बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार प्रमुख हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है और लोगों का समर्थन लगातार मिल रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने का काम किया। कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि राज्य में लोकतंत्र, विकास और जनहित की नीतियों को पुनः स्थापित करने का चुनाव है।

कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता की आवाज रही है और आज भी पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।