Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsCommunity Meeting in Lohardaga Focuses on Women Empowerment and Reducing Air Pollution
महिलाओं का जीवन बेहतर करने पर लगातार हो रहा काम : मनोरमा

महिलाओं का जीवन बेहतर करने पर लगातार हो रहा काम : मनोरमा

संक्षेप:

लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड के एकागुड़ी सेमराटोली अखरा में होप ओर असर संस्थान के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महिलाओं का जीवन बेहतर करने और घरेलू वायु प्रदूषण को कम करने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कई ग्रामीणों ने अपने विचार और सफल कहानियाँ साझा की।

Dec 09, 2025 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के एकागुड़ी सेमराटोली अखरा में सोमवार को होप ओर असर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत स्तरीय सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान होप की ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने कहा कि संस्था द्वारा महिलाओं का जीवन बेहतर करने और उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाने में होप ने लगातार काम किया है। जिले के विभिन्न्प प्रखंडों में होप संस्था के द्वारा महिलाओं के व्यवहार परिवर्तन और घरेलू वायु प्रदूषण को कम करने और इसे लेकर उन्हें जागरूक करने की मुहिम पर चर्चा हुई। सुमन वर्मा और विष्णु महली द्वारा संचालित बैठक में ग्रामीणों को बताया गया कि खेल के माध्यम से कैसे महिलाओं के व्यवहार में परिवर्तन लाया जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घरेलू वायु प्रदूषण को कम करने के तरीके बताए गए। जिला के 13 पंचायत में विभिन्न परदना दीदियों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। समूह वार्ता में कल्याणी दास, उर्मिला पाहन और सूर्यमणि उरांव, राजमुनि उरांव, ललिता कुजूर, प्रेममनी लोहरा ने जानकारी साझा की। सीता उरांव और तेतर दास ने अपनी सफल कहानी लोगों को बतायी। आंगनवाड़ी सेविका बिनीता उरांव, शांति उरांव, सहिया नीलम माधुरी कच्छप, बिलेन्दर उरांव, वार्ड सदस्य धर्मदेव मुंडा, उप मुखिया साधु लोहरा, ग्राम प्रधान बसंत मुंडा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पूनम महतो,अंजू उरांव,ममता महतो, मनोरमा एक्का, अरविन्द वर्मा,उज्ज्वल कुशवाहा ने सहयोग किया।