पक्षघात के चपेट में आने से दो की मौत, एक की स्थिति नाजुक
लोहरदगा के पेशरार प्रखंड क्षेत्र में ठंड के कारण कई लोग पक्षाघात के शिकार हो रहे हैं। हाल ही में, मन्ना उरांव और श्याम किशोर सिंह की मौत हो गई, जबकि गेडूवा उरांव का इलाज चल रहा है। लगातार हो रही पक्षाघात की घटनाओं से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।

पेशरार, प्रतिनिधि। लोहरदगा के पेशरार प्रखंड क्षेत्र के जंगल -पहाडों में ठंड की वजह से काफी लोग पक्षाघात (लकवा) के शिकार हो रहे हैं। पेशरार पंचायत सचिवालय के निकट निवासी स्व किस्टो उरांव के पुत्र मन्ना उरांव को मंगलवार की सुबह पक्षाघात ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनका सिर अचानक काफी मुड़ गया था। इससे उनकी मौत हो गई। इसी तरह दुग्गू ग्राम निवासी श्याम किशोर सिंह भी लगवा के शिकार हुए, उनका मुंह लकवा लगने से टेढ़ा हो गया था, आवाज बंद हो गई थी। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। एक अन्य घटना में चंदलगी निवासी गेडूवा उरांव भी पक्षघात के शिकार हो गए।
फिलहाल इनका इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। लगातार पक्षाघात की घटना होने से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


