Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsChehallum Festival Celebrated in Kudu Lohardaga with Social Harmony and Traditional Games
चहल्लुम मेले में नुमाइशी खेल प्रतियोगिता हुआ प्रदर्शन

चहल्लुम मेले में नुमाइशी खेल प्रतियोगिता हुआ प्रदर्शन

संक्षेप: लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चीरी में चेहल्लुम नुमाइश खेल सह मेला का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कांग्रेस नेता रोहित उरांव ने किया। रोह

Wed, 20 Aug 2025 12:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चीरी में चेहल्लुम नुमाइश खेल सह मेला का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कांग्रेस नेता रोहित उरांव ने किया। रोहित ने मौके पर अपने संबोधन में कहा कि चेहल्लुम बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। मुस्लिम समाज के जवानों से इमाम हसन और इमाम हुसैन के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। मेले के आयोजन से मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द्र बना रहता है। इस मौके पर कई गांवों के अखाड़ों के युवाओं ने अस्त्र-शस्त्र नुमाईशी खेल में हिस्सा लिया। मौके पर चहल्लुम कमेटी चीरी के संयोजक निशिथ जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, रेहान अख्तर, मुख्य संरक्षक ऐनुल अंसारी, कमरूल इस्लाम, हलीम अंसारी, परवेज आलम, रेहान अंसारी, शंकर उरांव, खुर्शीद खान,अफरोज आलम, दिलदार अंसारी, महमूद अंसारी, शहजाद अंसारी, संजू तुरी, नजीबुल अंसारी, जसीम अंसारी, शमीम अंसारी, अताउल अंसारी,रोजामत अंसारी,शाकिर,अंसारी,सुभान अंसारी,आदि उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।