महासप्तमी पर खुला पूजा पंडाल का पट, उमड़े माता के भक्त
लोहरदगा में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर महासप्तमी के साथ बाबा मठ स्थित पूजा पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए और भव्य पंडाल की विद्युत सज्जा को सराहा। पूजा के बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है।

लोहरदगा, संवाददाता।चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार को महासप्तमी के साथ बाबा मठ स्थित चैती दुर्गा पूजा पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। पूजा पंडाल खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। बाबा मठ चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। पंडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा और मनमोहक कलात्मक डिजाइनों से सजाया गया है। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठाता है।
महासप्तमी के अवसर पर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। जिसे लोगों ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया।पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, पूजा को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा है। पूरे क्षेत्र में जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आगामी दिनों में पूजा पंडाल में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


