Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsCelebration of Karma Festival in Lohardaga Traditions Prayers and Nature Conservation
लोहरदगा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करमा पर्व

लोहरदगा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करमा पर्व

संक्षेप: लोहरदगा जिलेभर में बुधवार को धूमधाम से करमा पर्व मनाया गया। करम पर्व पर बहनों ने उपवास रख कर भाइयों के सुख, समृद्धि के लिए मंगल कामना की। बुधवार क

Thu, 4 Sep 2025 12:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिलेभर में बुधवार को धूमधाम से करमा पर्व मनाया गया। करम पर्व पर बहनों ने उपवास रख कर भाइयों के सुख, समृद्धि के लिए मंगल कामना की। बुधवार को दिन भर हो रही रुक-रुक कर बारिश के बावजूद करम पर्व का उत्साह चरम पर रहा। व्रत रखने वाले बालिकाओं-महिलाओं ने भक्तिभाव से करम पर्व स्थल पहुंची विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व पाहन-पुजार के नेतृत्व में करम डाल काट कर शोभा यात्रा निकालते हुए पूजा स्थल पर करम डाल रोपित करते हुए पूजा-अर्चना की गई। करम डाल शोभायात्रा में आदिवासी महिला-पुरूष पारंपरिक लिबास में पारंपरिक नृत्य करते नजर आए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करम पर्व को ले पूजन स्थल और अखरा को भव्य तरीके से फूल और विद्युत लड़ियों से सजाया गया था। मौके पर उपस्थित समाज के नेतृत्वकर्ताओं ने कहा कि करम पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण करने की प्रेरणा देता है। सदियों से हमारे पुरखों ने गहन मंथन चिंतन करके प्रकृति के महाशक्ति के गुणों को इस महान महोत्सव का नियम बनाया है। इसका विधिवत पालन करने से प्रकृति का संरक्षण होगा। मानव समाज में सद्भाव और अच्छे चरित्र का निर्माण पीढ़ी दर पीढ़ी होता रहेगा । हमे पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलकर हमें अपने समाज के विरासत को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति पर्व को आदिवासी समाज पूरी आस्था के साथ मनाते आया है और बारिश,फसल, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता आया है। नगर के नवयुवक सरना समिति मैना बगीचा और बीएस कालेज परिसर के साथ-साथ जिलेभर में करम पर्व धूमधाम से मनाई गई।