डॉ भीमराव के बताएं मार्ग पर चले नई पीढ़ी: कविता

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के विभिन्न स्कूलों में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। छात्रों ने उनके जीवन और संघर्षों पर भाषण दिए और सामाजिक समानता, शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। शिक्षिकाओं ने भी उनके योगदान को याद करते हुए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

डॉ भीमराव के बताएं मार्ग पर चले नई पीढ़ी: कविता

लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में हर्ष उल्लास के साथ डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। विज्ञान के छात्र आशुतोष कुमार पाण्डेय के द्वारा डॉ अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियां पर भाषण दिया गया। राजनीति विज्ञान की आचार्या कविता कुमारी ने कहा कि डा भीमराव रामजी अंबेडकर का कथन- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो, उपरोक्त कथन को युवा अपने जीवन में चरितार्थ करें। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया है। हम सभी को भी समाज में दबे-कुचले लोगों की सेवा करनी चाहिए। इनके आदर्शो और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं।

कार्यक्रम में प्राचार्य बिपिन कुमार दास, नीतू कुमारी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, ऋद्धि मिश्रा, रोहित कुमार, शिखा राय, रितेश कुमार पाठक,आरती भगत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।जाति ऊंची नहीं होती,कर्म बड़ा होता है- आचार्यरामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुधा देवी ने किया। आचार्य सुधांशु कुमार ने कहा हमें भीमराव अंबेडकर के गुणों को अपना कर उनके मार्ग में चलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छुआछूत की भावना को हटाया, समता का कानून बनाया। उन्होंने कहा जाति ऊंची नहीं होती,कर्म बड़ा होता है। आचार्य जनार्दन सिंह ने कहा अंबेडकर जी का जीवन बहुत ही संघर्षमय था। चरित्र शिक्षा से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमें उनके दिखाएं मार्ग पर चलना चाहिए और एक समान और न्याय पूर्ण समाज बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस कार्यक्रम में आचार्या मालती देवघरिया,सुनीता सिंह, किमी कुमारी, कोमल वर्मा, पिंकी कुमारी,सोनू भगत, प्रीति कुमारी एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।सीपीआई ने बाबा साहब को किया नमनलोहरदगा, संवाददाता। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) लोहरदगा जिला इकाई ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनायी। भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर कार्यक्रम का आगाज हुआ और सभी वामपंथियों ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।इस अवसर जय भीम, इंकलाब जिंदाबाद, पूंजीवाद का नाश हो,एमएसपी लागू करो, चार लेबर कोड रद्द करो, सांप्रदायिक ताकतों का नाश हो आदि नारों का नारा लगाए गए।मौके पर पार्टी के लोहरदगा जिला सचिव जगदीश महतो, दिलीप कुमार वर्मा, चारो भगत, बच्चू नारायण सिंह, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, नागेंद्र कुमार वर्मा, गोपाल महतो, दिलमुनी कुजूर,राजकुमार टोप्पो, जगलाल उरांव आदि मौजूद थे।गुरुकुल भारती में मनाई गई अंबेडकर जयंतीलोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के मिशन चौक स्थितगुरुकुल भारती स्कूल में भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौके पर चित्र प्राचार्य मनीष कुमार साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डा अंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाबा साहेब के विचारों को जीवंत किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश दिया गया।जबरन गोमांस खिलाने पर सख्त कार्रवाई हो- विहिपलोहरदगा, संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद प्रांत मार्गदर्शक मंडल के प्रांत संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रम्हचारी ने कहा है कि एमएनसी में जबरन धर्मांतरण, यौन शोषण, छेड़छाड़, बीफ खिलाकर कर्मचारियों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करना मौलिक अधिकारों का घोर उल्लंघन और अत्यंत निंदनीय है। वर्तमान स्वतंत्र भारत में किसी गैर मुस्लिम या गैर ईसाईयों को किसी भी परिस्थिति में गोमांस या गोवंशीय पशुओं की मांस खिलाने वालों के विरुद्ध एक विशेष कठोर से कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है। कौन क्या खाये क्या न खाये यह उसकी मौलिक अधिकार है, लेकिन किसी गैर मुस्लिम या गैर ईसाईयों को किसी भी परिस्थिति में गोवंशीय पशुओं का मांस खिलाना या खाने के लिए मजबूर करना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है।स्कूली बच्चों ने बाबा साहेब की जीवनी से प्रेरणा लीलोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सेन्हा में एचडी पब्लिक स्कूल प्रांगण में बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर की जयंती पर बच्चों को शिक्षा और समानता की राह पर चलने का संकल्प दिलाया गया। स्कूल के निदेशक उज्जवल शुक्ला ने साहेब के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। बच्चों से कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ बाबा साहेब के संघर्षों से भी सीख लें और समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करें। शिक्षिका कविता कुमारी ने महिला अधिकारों के क्षेत्र में डा अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए छात्राओं को अपनी पहचान बनाने और निडर होकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में शिक्षिका शालिनी कुमारी, विनीता कुमारी,शम्मा प्रवीण, कविता कुमारी,रौशनी खातून, निकी आर्या,रितिका कुमारी, निशु कुमारी,सतईन देवी आदि मौजूद रहे।ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में मनी अंबेडकर जयंतीलोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के एकागुड़ी में ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में डा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर स्कूल को रंग-बिरंगे पोस्टर, चार्ट एवं प्रेरणादायक स्लोगन से सजाया गया। डा अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। डा अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधार, तथा शिक्षा के प्रति उनके योगदान को विस्तार से बताया गया। चेयरमैन मुकेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा हथियार है, जिससे हम अपने जीवन को बदल सकते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। शिक्षिका शोभा रानी साहू ने भी अपने विचार रखे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।