Lohardaga News: कैम्पस प्लेसमेंट में अविराम कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने दिखाया हुनर
Lohardaga News: लोहरदगा के अविराम कालेज आफ एजुकेशन में बीएड और डीएलएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लिया। इस अवसर पर सचिव इन्द्रजीत भारती ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के अविराम कालेज आफ एजुकेशन, टिको कुडू में बीएड और डीएलएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कालेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया गया। जहां प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता का आकलन किया गया।
कैंपस प्लेसमेंट में शामिल संस्थान
कैंपस प्लेसमेंट में सेक्रेड नालेज पब्लिक स्कूल, आक्सब्रिज स्कूल, अविराम अकादमी, अविराम स्कूल आफ एक्सीलेंसी, सालिटायर एजुकेशनल अकादमी, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल और एसडी आइडियल स्कूल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साक्षात्कार के दौरान प्रशिक्षुओं के आत्मविश्वास, विषय ज्ञान, संप्रेषण क्षमता और शिक्षण अभिवृत्ति का मूल्यांकन किया गया। प्रशिक्षुओं ने कालेज की साइबर लाइब्रेरी में अपना शैक्षणिक प्रोफाइल भी तैयार किया।
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक शिवशंकर के निर्देशन में हुआ।
उपस्थित शिक्षक और शुभकामनाएं
इस अवसर पर प्राचार्य डा प्रतिमा त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष जंग बहादुर, रेणुका, कुंदन, आफताब, पंकज, पवन, ममता, अमृत, डा सुनीता, डा शशि, चिनिबास, तबस्सुम, संदीप और आरती सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
प्रशिक्षुओं के लिए संदेश
सचिव इन्द्रजीत भारती ने कहा कि इस तरह के कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम प्रशिक्षुओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि कालेज छात्रहित में निरंतर कार्य करता रहा है। आगे भी करता रहेगा। अंत में सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
फोटो-12-अविराम कालेज आफ एजुकेशन में शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट में संस्थानों के प्रतिनिधि
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


