
स्तन कैंसर जागरुकता अभियान चलाया गया
लोहरदगा के चौकनी गांव में एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति द्वारा एक दिवसीय स्तन कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीणों को स्तन कैंसर की जांच, बचाव और रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। एमएमयू टीम ने नुक्कड़ नाटक और वीडियो क्लिप के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के चौकनी गांव में एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्तन कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें स्तन कैंसर की जांच के नियम, बचाव, रखरखाव और उसपर जागरूकता पर सभी ग्रामीणों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। वीडियो क्लिप के माधयम से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास एमएमयू टीम के द्वारा किया गया। जहां टीम कोर्डिनेटर विवेक मिश्रा, डा नरेश उरांव, नर्स बिलाशि कुमारी, लैब टेक्नीशियन विकास गुप्ता, फार्म सिस्ट् सोनू राज, पायलेट सूरज महतो, ग्राम प्रधान रविंद्र भगत, सेविका शिला कुमारी, सहिया गांधारी देवी, सहायिका जसिंता भगत, वार्ड सदस्य उर्मिला देवी और ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




