Lohardaga News: दोस्त को नदी में डूबने से बचाया, पर अभिषेक खुद डूब गया
हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Lohardaga News: लोहरदगा किस्को प्रखंड के बगड़ू थाना क्षेत्र के मेरेले गांव निवासी इजुश कुजूर के पुत्र अभिषेक कुजूर की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड के बगड़ू थाना क्षेत्र के मेरेले गांव निवासी इजुश कुजूर के पुत्र अभिषेक कुजूर की नदी में डूबने से मौत हो गई। अभिषेक अपने साथी के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसका साथी गहरे पानी में डूबने लगा।।साथी को डूबता देख अभिषेक ने बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने का प्रयास किया। अभिषेक ने डूब रहे युवक की ओर हाथ बढ़ाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की और अपने प्रयास में वह अपने साथी को बचाने में सफल भी रहा। लेकिन इसी दौरान अभिषेक खुद गहरे पानी की ओर चला गया, और डूब गया।


