
ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में मनाया गया बोधि दिवस
लोहरदगा के ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में बोधि दिवस को श्रद्धा और ज्ञान के साथ मनाया गया। चेयरमैन मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए मेहनत, सत्य और अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों से अहिंसा, करुणा और दया की भावना अपनाने का आग्रह किया। छात्रों ने शांति और सद्भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
लोहरदगा, संवाददाता।ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल, एकागुड़ी (रियाडा के पीछे) में बोधि दिवस बड़ी श्रद्धा, शांति और ज्ञान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अत्यंत प्रेरणादायी भाषण दिया। इसके बाद चेयरमैन मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बोधि दिवस हमें गौतम बुद्ध के ज्ञान, करुणा, शांति और सद्बुद्धि के संदेश को अपनाने की सीख देता है। उन्होंने बताया कि जैसे बुद्ध ने सत्य और धैर्य के माध्यम से ज्ञान प्राप्त किया। वैसे ही विद्यार्थियों को भी सत्य, मेहनत और अनुशासन को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा,“बच्चो, अगर आप रोज थोड़ी-थोड़ी मेहनत करेंगे, मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अपने अंदर शांति व संयम को बनाए रखेंगे, तो आप भी जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

चेयरमैन ने विद्यार्थियों को अहिंसा, करुणा, सत्य और दया की भावना अपनाने का संदेश दिया और कहा कि बुद्ध का मार्ग हमें हमेशा सही दिशा दिखाता है। उन्होंने सभी बच्चों को प्रतिदिन ध्यान लगाने, अच्छे काम करने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने यह संकल्प भी लिया कि वह अपने जीवन में शांति, सद्भावना और सकारात्मकता को बढ़ावा देंगे। समाज में अच्छाई फैलाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


