एक-दो इंच जमीन के लिए पड़ोसियों में हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल
एक- दो इंच जमीन के लिए पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो जाए, तो निश्चित रूप से यह चिंतनीय और सोचनीय विषय है। लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड अंतर्गत बड़क

कुडू, प्रतिनिधि। एक- दो इंच जमीन के लिए पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो जाए, तो निश्चित रूप से यह चिंतनीय और सोचनीय विषय है।लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड अंतर्गत बड़की चांपी पंचायत के कुंदगडा़ गांव में रविवार को ऐसी घटना हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मुरारी सोनी अपने घर से लगी जमीन पर चहारदीवारी दिलवा रहे थे। पड़ोसी आदित्य सोनी और उनके परिजनों ने चाहरदीवारी निर्माण का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि इस निर्माण कार्य में उनका जमीन मुरारी सोनी कब्जा रहा है।इसी बात लेकर दोनों पक्ष के बीच तू, तू, मैं-मैं होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी, डंडे और अन्य पारंपरिक हथियारों से एक दूसरे पर प्रहार करने लगे।
मानो घटना के समय कुंदगडा गांव कुछ देर के लिए रणक्षेत्र बन गया हो। गांव के लोगों ने आरंभ में तो दोनों को लड़ने दिया। बाद में समझा बुझा कर मामला को शांत कराया। जब पुलिस पहुंची तो यह पता चला, कि कहीं पर जमीन तिरछा आड़ा है, इसलिए एक से दो इंच जमीन चहारदीवारी में आ गयी है।जब इतनी सी बात, झगड़ा करने वाले पक्षों को पता चलीी तो दोनों पक्ष अफसोस करने के सिवाय और कुछ भी नहीं कर पाए।हालांकि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला कुडू थाने में दर्ज करवा दिया है। कुडू थाने से घटनास्थल तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज गांव के अस्पताल में ही किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


