ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाप्रखंड स्तरीय सद्भावना कराटे टूर्नामेंट का हुआ आगाज

प्रखंड स्तरीय सद्भावना कराटे टूर्नामेंट का हुआ आगाज

लोहरदगा जिला प्रशासन की पहल पर प्रखंड स्तरीय सद्भावना कराटे टूर्नामेंट का आगाज़ शनिवार 21 मई को प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में किया गया। इसका शुभारंभ...

प्रखंड स्तरीय सद्भावना कराटे टूर्नामेंट का हुआ आगाज
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाSun, 22 May 2022 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कुडू, प्रतिनिधि।

लोहरदगा जिला प्रशासन की पहल पर प्रखंड स्तरीय सद्भावना कराटे टूर्नामेंट का आगाज़ शनिवार 21 मई को प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में किया गया। इसका शुभारंभ बीडीओ मनोरंजन कुमार और कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव ने संयुक्त रूप से किया। ब्रुसली और जेटली एकादश दो ग्रुप में बांटे गए इस टूर्नामेंट में दोनों ग्रुप से चार-चार टीमों ने हिस्सा लिया। शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के लोहरदगा जिला अध्यक्ष अमित सिंह की अगुवाई में खेले गए टूर्नामेंट के पहले दिन राघव की टीम विजेता रही जबकि नीतेश की टीम उप विजेता रही, जिन्हें अतिथियों ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि बिना सद्भावना के हमारा विकास नहीं हो सकता, इसलिए हमें खुद भी और अपने साथियों को भी इसका सबक देने की ज़रूरत है। थाना प्राभारी अनिल उरांव ने कहा कि कोरोना काल में मिलना-जुलना कम होने से लोगों में दूरियां बनी है। परंतु प्रेम और सद्भावना के बिना हमारा जीवन अधूरा है। जीवन का असली आनंद लेना है तो हमें आपस में सद्भावना कायम करना बेहद ज़रूरी है। मौके पर एसआई संजय कुमार, किशोर उरांव, संघ के सचिव लाल प्रकाश नाथ शाहदेव, एसआई संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें