Blanket Distribution for Needy in Lohardaga by Agarwal Women s Committee कंबल वितरण कर हमें सुखद अनुभूति और प्रेम भाव मिला: रीता अग्रवाल, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsBlanket Distribution for Needy in Lohardaga by Agarwal Women s Committee

कंबल वितरण कर हमें सुखद अनुभूति और प्रेम भाव मिला: रीता अग्रवाल

लोहरदगा के आराहांसा गांव में अग्रवाल महिला समिति ने जरूरतमंदों, बुजुर्गों और विधवा माताओं को कंबल और शॉल बांटे। इस अवसर पर बच्चों को मिठाईयां और टॉफियां दी गईं। महिलाओं ने ग्रामीणों को शिक्षा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSun, 29 Dec 2024 11:26 PM
share Share
Follow Us on
कंबल वितरण कर हमें सुखद अनुभूति और प्रेम भाव मिला: रीता अग्रवाल

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के लाल मिट्टी वाले गांव आराहांसा में स्थित ओंकारेश्वर शिव मंदिर परिसर में रविवार को अग्रवाल महिला समिति, लोहरदगा के तत्वावधान में जरूरतमंदों, बुजुर्गों और विधवा माताओं के बीच कंबल और शॉल का वितरण किया गया। इस मौके पर मौजूद बच्चों को मिठाईयां ,बिस्कुट और टॉफियां दी गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर की महिलाएं जहां गांव की महिलाओं से सीधे जुड़ीं ।उनकी स्थिति उनके रहन-सहन और संस्कृति से रूबरू हुई। वहीं महिलाओं ने ग्रामीणों को शिक्षा और अध्यात्म की महत्ता के बारे में बताया। गांव और देहात की संस्कृति में कितनी समृद्ध और एकताभाव है, यह शहर की महिलाओं ने देखा।

अग्रवाल महिला समिति लोहरदगा जिला की अध्यक्षा रीता अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि हम यहां आकर सुखद अनुभूति और प्रेम की भावना महसूस कर रहे हैं। यहां आकर बुजुर्ग माताओं का आशीर्वाद और प्रेरणा मिला।

जिला महासचिव कनकलाता ने कहा कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहां ठिठुरती ठंढ मे रजाई और कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है । लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।ऐसे में गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे गरीब और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिलती है। कंबल दान करने वाले को पुण्य की प्राप्ति होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।