ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाभाजपा ने साइमन मरांडी का पुतला फूंका

भाजपा ने साइमन मरांडी का पुतला फूंका

लिट्टीपाड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक साइमन मरांडी की मौजूदगी में आयोजित चुंबन प्रतियोगिता का 13 दिसंबर को लोहरदगा में उग्र विरोध हुआ। भाजपा ने साइमन मरांडी का पुतला फूंका। जय श्री राम समिति...

भाजपा ने साइमन मरांडी का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाWed, 13 Dec 2017 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

लिट्टीपाड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक साइमन मरांडी की मौजूदगी में आयोजित चुंबन प्रतियोगिता का 13 दिसंबर को लोहरदगा में उग्र विरोध हुआ। भाजपा ने साइमन मरांडी का पुतला फूंका। जय श्री राम समिति महिला इकाई ने साइमन मरांडी की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र उपायुक्त के माध्यम से प्रेषित किया।सुभाष चौक लोहरदगा में पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राज मोहन राम ने कहा कि ऐसे अश्लील कार्यक्रमों में विधायक की मौजूदगी और उनका समर्थन भारतीय संस्कृति का अपमान है। इससे सामाजिक कुरीतियां बढ़ेंगी। सरकार इस तरह के आयोजन कर्ताओं और उसमें शामिल लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर कार्रवाई करे। विदेशी संस्कृति के आगे देश को झुकने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, बृजबिहारी प्रसाद, लाल नवल नाथ शाहदेव, बाल कृष्णा सिंह मनीर उरांव, राजकिशोर महतो, पंकज गुप्ता, सरोज प्रजापति, त्रिवेणी दास, राजेश महतो नीरज नलिन, नवीन कुमार टिंकू, अनिल उरांव, अमित सिंह, मौलाना जियाउल हक अशरफी, जगनंदन पौराणिक, मनोज कुमार डे, मिथुन तमेड़ा, शोएब कलाम, दीपक सर्राफ, सामेला भगत, मीना बाखला, सरिता देवी, अमरेश भारती आदि मौजूद थे।

जय श्री राम महिला समिति ने विरोध जताया

जय श्री राम महिला समिति ने विधायक साइमन मरांडी पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इसे लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष शीला साहू, सूर्यवती देवी, अनीता देवी, सुषमा सिंह, साबो देवी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें