मंडल अध्यक्षों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Follow us on Google News
share

लोहरदगा में भाजपा की प्रदेश कमिटी ने नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। कार्यकर्ताओं ने इसे आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर को सशक्त बनाने का कदम बताया है। नवल साहू को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। वन कर्मियों ने जहरीले कोबरा को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा और ग्रामीणों से सांपों को मारने से मना किया।

मंडल अध्यक्षों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कमिटी द्वारा नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा करने के बाद लोहरदगा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसका उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर को सशक्त बनाना है। यह नियुक्तियां स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई है। मंडल अध्यक्ष के कार्यकाल अवधि को देखते हुए प्रखंड स्तर पर नए मंडल अध्यक्ष का चयन जिला अध्यक्ष के सिफारिश पर लोहरदगा सेन्हा प्रखंड में नवल साहू को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। बधाई देने वालों में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, प्रवीण सिंह,रिपु सूदन साहू,समीर उरांव,ओम सिंह,नगर अध्यक्ष अनिल उरांव,हर्षनाथ महतो, रामकिशोर शुक्ला,बाल कृष्णा सिंह,जयप्रकाश साहू, अजात शत्रु,विनोद साहू, केदारनाथ साहू, जोधनारायण साहू, जितेंद्र महतो,अशोक साहू,शंकर लोहार आदि शामिल हैं।वन

कर्मियों ने जहरीले सांप का किया रेस्क्यू लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा नदी डीपा मुहल्ला में जहरीले कोबरा को वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा। सूचना के पश्चात वन कर्मी रामहरी महतो ने सांप का रेस्क्यू किया। साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि कोई सांप दिखे तो उसे मारें नहीं, नुकसान नहीं पहुचाएं। वन विभाग को सूचना दें। सांप हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।