ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगापिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल

बेड़ो लोहरदगा मुख्यपथ में नवडीहा चौक के समीप नौ जून को सड़क दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोटा निवासी के...

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाWed, 10 Jun 2020 12:44 AM
ऐप पर पढ़ें

बेड़ो लोहरदगा मुख्यपथ में नवडीहा चौक के समीप नौ जून को सड़क दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोटा निवासी के 20 वर्षीय सुरेश उरांव अपनी बाइक जेएच 08 डी 5047 से भंडरा की ओर आ रहा था। इसी दौरान नवडीहा चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन जेएच 01 भी 0609 से टक्कर हो गया। इससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मदद से पुलिस द्वारा उक्त घायल को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। भंडरा पुलिस ने बाइक और पिकप वैन दोनो को जब्त कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें