ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाकुड़ू में टाना भगत संघ ने किसान राज कायम करने की मांग की

कुड़ू में टाना भगत संघ ने किसान राज कायम करने की मांग की

स्वतंत्रता सेनानी आशीर्वाद टाना भगत के गांव लोहरदगा कुडू के बंदुआ में गुरुवार को जिला टाना भगत संघ के तत्वावधान में टाना भगतों ने पर्यावरण संरक्षण और अपने हक़-अधिकार की रक्षा के लिए संकल्प सभा की।...

कुड़ू में टाना भगत संघ ने किसान राज कायम करने की मांग की
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाThu, 15 Jun 2017 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता सेनानी आशीर्वाद टाना भगत के गांव लोहरदगा कुडू के बंदुआ में गुरुवार को जिला टाना भगत संघ के तत्वावधान में टाना भगतों ने पर्यावरण संरक्षण और अपने हक़-अधिकार की रक्षा के लिए संकल्प सभा की। जिसमें कुडू प्रखंड के तीन सीमानी ओपा, बंदुआ, सरना टोली के टाना भगत शामिल थे। टाना भगतों ने टाना संविधान लागू कर किसान राज कायम करने आदि कई मांगों को लेकर आंदोलन करने का संकल्प लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने, जंगलों की कटाई रोकने की बात कही। जल, जंगल और जमीन की रक्षा पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण के बिना समाज और मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रकृति हमारी आस्था और जीवन शैली का हिस्सा है। इसे स्वयं से दूर न होने दें। मौके पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि टाना भगतों के कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्परता से उनके साथ है। देश को अंग्रेजों से आज़ाद करने में टाना भगतों का अहम योगदान रहा है। टाना भगत सादगी की मिसाल है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव लाल धनंजय नाथ शाहदेव, प्रभु दास टाना भगत, राजेश टाना भगत,अर्जुन टाना भगत, जतरु टाना भगत सहित कई टाना भगत शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें