सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय रहें: आशा लकड़ा
रांची की मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने लोहरदगा में जय श्रीराम समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। आशा लकड़ा ने बतौर समिति की संरक्षक...

लोहरदगा, प्रतिनिधि। रांची की मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने लोहरदगा में जय श्रीराम समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। आशा लकड़ा ने बतौर समिति की संरक्षक इसके कामकाज, उपलब्धियों और भावी कार्यक्रमों की जानकारी ली। सामाजिक-सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यों में सक्रियता से जुड़े रहने को कहा।
छठ पूजा की बधाई दी गई। समिति संरक्षक अजय सोनी के घर पहुंच छठ का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर संरक्षक सुषमा सिंह, अनूप गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजीव रंजन, महिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान, सामेला भगत, कार्यकारी अध्यक्ष ओम महतो, महामंत्री अजय साहू, जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव, अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद,बजरंग साहू,सुमंति देवी,संजय कुमार आदि मौजूद थे।
