जीत की हैट्रिक पर अविनाश ने मतदाताओं का आभार जताया

Mar 01, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में वार्ड 08 की उम्मीदवार अविनाश कौर की जीत के बाद शनिवार को विजय जुलूस निकाला गया। समर्थकों में उत्साह था और जुलूस का स्वागत किया गया। अविनाश कौर ने कहा कि वे अपने वार्ड के लोगों के प्यार और आशीर्वाद की ऋणी हैं और उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।

जीत की हैट्रिक पर अविनाश ने मतदाताओं का आभार जताया

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में वार्ड 08 की उम्मीदवार अविनाश कौर की जीत के बाद शनिवार को वार्ड से निकलकर नीम मोहल्ला, बाबा मठ, साइडिंग, पावरगंज चौक ,अखौरी कॉलोनी होते हुए विजय जुलूस निकाला। इनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। विजय जुलूस में डीजे की धुन पर महिला-पुरुष थिरकते नजर आए और जमकर आतिशबाजी की गई। पूरे वार्ड में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लगातार तीसरी बार जीत के बाद अविनाश कौर ने अपने वार्ड के सभी लोगों का जो प्यार,आशीर्वाद मिला है ,उसकी ऋणी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनका कहना है जो उम्मीद से उन्हें तीसरी बार फिर से मौका दिए हैं, मैं उसमें खरा उतरूंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।