लोहरदगा नगर पर्षद के अनिल उरांव नए अध्यक्ष बने
लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद नगर अध्यक्ष के रूप में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव निर्वाचित हुए हैं। अनिल ने कड़े म

लोहरदगा नगर पर्षद के अनिल उरांव नए अध्यक्ष बने लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या तीन--27 फरवरी लोहरदगा नगर पर्षद के अनिल उरांव नए अध्यक्ष बने भाजपा समर्थित अनिल उरांव ने पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष पवन एक्का को 786 मतों से हराया झारखंड बनने के बाद पहली बार नगर पर्षद अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी की हुई जीत लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद नगर अध्यक्ष के रूप में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव निर्वाचित हुए हैं। अनिल ने कड़े मुकाबले में पूर्व नगर अध्यक्ष पावन एक्का को 786 मतों से हराया। मतगणना दो चरणों में हुई।
अनिल उरांव को 9731 और पावन एक्का को 8945 वोट मिले। जेएमएम समर्थित बालमुकुंद लोहरा 2990 और कांग्रेस समर्थित संतोष उरांव 2086 वोट हासिल कर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। अनिल उरांव पहले चरण में 3533 हासिल कर पावन के 5342 वोटों से पिछड़ गए थे। मगर दूसरे चरण में जबर्दस्त वापसी करते हुए अनिल ने 6198 वोट प्राप्त किया। जबकि पावन के हिस्से में मात्र 3603 वोट आए। 786 मतों से अनिल उरांव विजयी घोषित किए गए। बालमुकुन्द लोहरा को पहले चरण में 2477 और दूसरे में 513, जबकि संतोष उरांव को 1199 और 887 वोट मिले। आजसू समर्थित राजेन्द्र लोहरा 295 वोट ही पा सके। जबकि लक्ष्मी नारायण भगत को 214 वोट मिले। विलियम कुजूर को 695,.विशाल डुंगडुंग को 1547, सतीश रंजन उरांव को 499, संजय टोप्पो को 409 वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में कुल 29604 वोट डाले गए थे, जिसमें 2193 वोट रद्द हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



