सड़क लूट में शामिल तीनों लुटेरे गए जेल

हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Follow us on Google News
share

लोहरदग़ा कुडू थाना पुलिस ने सड़क लुटेरा गिरोह के तीन गुर्गों को रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार लुटेरों में कैरो थाना क्षेत्र के उतका गांव निवासी...

default image

कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदग़ा कुडू थाना पुलिस ने सड़क लुटेरा गिरोह के तीन गुर्गों को रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार लुटेरों में कैरो थाना क्षेत्र के उतका गांव निवासी मदन यादव पिता सुदर्शन यादव, अंसार अंसारी पिता तौफीक अंसारी और नकीम अंसारी पिता जमरुद्दीन अंसारी शामिल हैं। प्रभारी थाना प्रभारी दिनेश मेहता ने बताया कि 23 जून की रात आठ बजे सतबहिनी मंदिर जोंजरो पतरा के समीप सुकुरहूटू निवासी सुकरा उरांव के पुत्र अवधेश उरांव से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के दम पर लूटपाट की थी। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। टीम में कुडू थाना के प्राभारी थाना प्रभारी दिनेश मेहता, एसआई जोस्फिना हेम्ब्रम, शोभाकांत हरिजन और थाना पुलिस के जवान शामिल थे। तत्काल कारवाई करते हुए लूटकांड में शामिल तीन लूटेरों को कैरो थाना क्षेत्र के उतका गांव से दबोच लिया। इनके पास से लूट में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, ग्लैमर बाइक और लूट के 2400 रुपए भी बरामद किया गया था। पूछताछ में तीनों ने बताया कि इससे पूर्व भी कैरो कंदनी नदी के पास लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga Newsसड़क लूट में शामिल तीनों लुटेरे गए जेल