तेज रफ्तार वाहन पुल के नीचे गिरा, चार घायल
लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क पर 27 नंबर पुल के निकट बुधवार-गुरुवार रात एक अनियंत्रित वाहन पुल से गिर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जो बिहार और ओडिशा के निवासी हैं। सभी घायल सिमडेगा से पटना जा रहे थे। दुर्घटना के बाद बारातियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क पर 27 नंबर पुल के निकट मंदिर के पास बुधवार- गुरुवार रात करीब ढाई बजे अनियंत्रित वाहन पुल से नीचे गिर गया। इस घटना में वाहन पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायल बिहार और ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग सिमडेगा से पटना जा रहे थे। इसी दौरान लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर तेज गति के कारण वाहन चालक ने नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन पुल से नीचे जा गिरा। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि सेन्हा से बालूमाथ गए बाराती लौट रहे थे।
बारातियों ने रात करीब तीन बजे दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा। मानवता का परिचय देते हुए बाराती में शामिल लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से लोहरदगा सदर अस्पताल भिजवाया। घायलों में एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार और पुल का संकरा होना माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


